Wednesday, 27 June 2018

दिल्ली में हो सकता है बिजली संकट, आप सरकार ने केन्द्र से कहा-कोयले की बेहद कमी


READ MORE

आप सरकार ने केन्द्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि दिल्ली के बिजली संयंत्रों में कोयला भंडार तेजी से कम होने के कारण दिल्ली में बिजली संकट पैदा हो सकता है. आप सरकार ने मंत्री से इस मुद्दे को राष्ट्रीय राजधानी में कोयला लाने वाली रेलवे के साथ उठाने का अनुरोध किया.सिंह को लिखे पत्र में दिल्ली के बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दादरी एक और दो , झज्जर और बदरपुर के तापीय विद्युत केंद्रों पर ट्रांसपोर्टेशन रैक की अनुपलब्धता के कारण कई दिनों से कोयले की अत्यंत कमी है.


जैन ने पत्र में लिखा कि 19 जून से कोयले का भंडार निरंतर कम हो रहा है और यह करीब 90 हजार मैट्रिक टन तक पहुंच गया है जो केवल डेढ़ दिन की जरूरत को पूरा करने वाला है.


जैन ने कहा कि आमतौर पर इन बिजली संयंत्रों पर कम से कम 15 दिन का भंडार रखा जाता है. इसलिए स्थिति बहुत गंभीर है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/8YZhGQZEWQc/story01.htm

No comments:

Post a Comment