READ MORE
ये तस्वीरें घोणस प्रजाति के जहरीले सांप के बच्चों की हैं. दरअसल सांपों को नया जीवन देने वाले श्रीकांत गुजर को जानकारी मिली थी कि मुंबई के पास अंबरनाथ के एएमपी गेट के पास एक जहरीला सांप सुस्त पड़ा है. जिसके बाद उन्होंने उस सांप को पकड़ा और उसे अपने साईं मंदिर ले आए और एक टब में रख दिया. हालांकि सांप के वजन से उन्हें पता चल गया था कि ये मादा सांप है. सुबह जब वो उठकर मंदिर में गये तो देखा किया कि सांप ने 38 बच्चों को जन्म दिया था. जिसके बाद उन्होंने उन सभी को पुणे के कात्रज सर्प उद्यान को सौंप दिया. श्रीकांत गुजर ने पिछले 14 साल में 12 हजार से भी ज्यादा सांपों को पकड़ा है और उन्हें जंगल में छोड़कर नया जीवन दिया है.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/mount-of-excellence-to-be-screened-at-cannes-film-festival-481760.html
No comments:
Post a Comment