READ MORE
दिल्ली में कनाडाई मूल की एक युवती के साथ कथित रेप का मामला सामने आया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात को युवती एम्स के बाहर बेहोशी की हालत में मिली थी. युवती का कहना है कि रेप से दो दिन पहले आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी. युवती का आरोप है मादक पदार्थ खिलाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया.आरोपी से पीड़िता की मुलाकात दक्षिण दिल्ली के हौज खास स्थित एक पब में हुई थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अभिषेक के तौर पर हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस के मुताबिक, अभिषेक महिला का परिचित था, दोनों की मुलाकात हौज खास स्थित एक पब में हुई थी. युवती मंगलवार रात वहां अपने दोस्तों के साथ गई थी. पुलिस के अनुसार महिला अभिषेक के निमंत्रण पर उसके घर गई जहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एम्स पहुंचने के बाद पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और बाद में लिखित शिकायत दी. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है.यह भी पढ़ें-
PNB घोटाला: कोर्ट ने ED को दी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने की इजाजत
PNB घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को भारत लाने की कोशिशें तेज
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/8YZhGQZEWQc/story01.htm
No comments:
Post a Comment