READ MORE
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का नया फॉर्म साफ्टवेयर के सफल बीटा परीक्षण के बाद एक जनवरी को जारी किया जा सकता है. इस बात का खुलासा वित्त सचिव हसमुख अधिया ने सीएनबीसी – टीवी 18 में एक खास कार्यक्रम में किया.अधिया ने कहा कि लोग गलत जानकारियां दे कर टैक्स चोरी कर रहे हैं. इस तरह की चीजों को रोकने के लिए वन टु वन इन्वॉयस मिलान जरूरी है.
सबसे ऊंचे कर स्लैब 28 प्रतिशत को तर्कसंगत बनाने के बारे में अधिया ने सीएनबीसी – टीवी 18 और पीडब्ल्यूसी इंडिया के कार्यक्रम में कहा कि किसी कर स्लैब में उत्पादों की संख्या घटाना सरकार की राजस्व की स्थिति पर निर्भर करता है.
ये पूछे जाने पर कि नई रिटर्न दाखिल करने वाली प्रणाली कब तक आएगी , अधिया ने कहा कि ये छह महीने में आ जाएगी.अधिया ने कहा , ‘‘ मैं चाहूंगा कि इसका परीक्षण किया जाए. हम कुछ लोगों से इसका परीक्षण करने को कहेंगे. हम ये काम अक्तूबर से दिसंबर के दौरान किसी समय करेंगे. एक जनवरी से इसे क्रियान्वित किया जाएगा. ’’
ये भी पढ़ें:
मुंबई के रिहायशी इलाके में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, राहगीर समेत पांच की मौत
देवगौड़ा ने कहा- जरूरी नहीं है कि सारे विपक्षी दल एक साथ चुनाव लड़े
Article source: http://hindi.news18.com/news/bihar/this-person-beg-wife-dead-body-from-four-days-in-patna-907142.html
No comments:
Post a Comment