READ MORE
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इसके तहत 40 करोड़ रुपये कीमत की 10 किलो हेरोइन बरामद की गई. शालीमार बाग से दो ड्रग तस्करों से पकड़ा गया.दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम धनराज और वसीम खान है. बरामद की गई ड्रग्स मणिपुर से दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई की जानी थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें 25 जून को देर रात गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक दोनों ड्रग तस्कर इससे पहले भी कई बार दिल्ली-एनसीआर में ड्रग्स की सप्लाई कर चुके हैं. स्पेशल सेल की माने तो मणिपुर में नासिर नाम का एक शख्स है जो दिल्ली में ड्रग्स सप्लाई का काम करता है. नासिर ने यह ड्रग्स राजस्थान के एक शख्स के कहने पर दिल्ली भेजी थी. यह रैकेट नशे की खेप दिल्ली तक पहुंचाने के लिए हर बार अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल किया करता था.
स्पेशल सेल की टीम अब मणिपुर के नासिर और राजस्थान के रहने वाले उस शख्स की तलाश कर रही है जिसने यह ड्रग्स मंगाई थी. बता दें कि दिल्ली में ड्रग्स की लत बढ़ती जा रही है. पिछले कुछ सालों में हेरोइन, कोकीन और इसी तरह की ड्रग्स की लगातार डिमांड बढ़ी है.
Article source: https://hindi.news18.com/videos/aar-paar-115-1383455.html
No comments:
Post a Comment