Thursday, 28 December 2017

सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का भारत ने किया परीक्षण, 10 बड़ी बातें


READ MORE

भारत ने अपनी स्वदेशी एडवांस्ड एयर डिफेंस सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का ओडिशा में सफल परीक्षण किया. यह किसी बैलेस्टिक मिसाइल को कम ऊंचाई पर नष्ट करने में सक्षम है. यह इस साल किया गया तीसरा सुपरसोनिक इंटरसेप्टर परीक्षण है. परीक्षण के दौरान इंटरसेप्टर ने धरती के वायुमंडल में 30 किलोमीटर की ऊंचाई के अंदर आ रहे लक्ष्य को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया.इस मिसाइल की 10 खासियत



  1. सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल आ रही किसी भी बैलिस्टिक मिसाइल को कम ऊंचाई पर ही ध्वस्त करने में सहायक है.




  2. आज के टेस्ट के मुताबिक, यह मिसाइल आ रही बैलिस्टिक मिसाइल को यह जमीन से 30 किमी की ऊंचाई पर ही टार्गेट किया जा सकता है.3. ‘यह परीक्षण उड़ान के दौरान इंटरसेप्टर के विभिन्न मानकों को परखने के लिए किया गया था, जो पूरी तरह सफल रहा.’




  3. सूत्रों के अनुसार लक्ष्य मिसाइल ‘पृथ्वी’ बालेश्वर के समीप चांदीपुर के समेकित परीक्षण रेंज के तीसरे नंबर के परिसर से दागी गई थी.




  4. बंगाल की खाड़ी में अब्दुल कलाम द्वीप पर तैनात इंटरसेप्टर एएडी मिसाइल ने रडार पर संकेत मिलते ही ‘पृथ्वी’ मिसाइल को हवा में ध्वस्त कर दिया.




  5. अमेरिका, रूस और इजराइल के बाद इस टेक्नोलॉजी को रखने वाला भारत चौथा देश है.




  6. भारत दूसरे एडवांस मिसाइल डिफेंस सिस्टम को डेवलप कर रहा है जो ज्यादा स्पीड के बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट कर सकता है.




  7. इससे पहले 11 फरवरी और एक मार्च को ऐसा ही परीक्षण किया गया था.




  8. ये सारे परीक्षण पूर्ण बहुस्तरीय बैलेस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने के तहत किए गए.




  9. यह सिंगल-स्टेज ठोस ईंधन वाला इंटरसेप्टर मिसाइल साउंड की स्पीड से 5 गुना तेजी से चल सकता है.



Article source: http://www.jagran.com/bihar/muzaffarpur-16528719.html

No comments:

Post a Comment