Wednesday, 27 December 2017

'टाइगर' की कमाई 200 करोड़ के पार, फिर भी ट्विटर पर उड़ रहा है 'भाईजान' का मजाक


READ MORE

जब भी सलमान खान की कोई फिल्म बड़े पर्दे पर आती है तो एक बात तो पक्की रहती है. वो ये कि फिल्म कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. ट्यूबलाइट को छोड़कर उनकी बाकी फिल्मों को देखें तो ऐसा कहना गलत नहीं होगा. उनकी हालिया रिलीज ‘टाइगर जिंदा है’ भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. सलमान के फैन्स इस फिल्म पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें यह फिल्म बेवकूफियों से भरी लग रही है. ये लोग ट्विटर पर फिल्म के बारे में ऐसी-ऐसी बातें कर रहे हैं कि फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे लोग दो बार सोचने लगें.ट्विटर पर ‘टाइगर जिंदा है’ के लिए इस तरह के ट्वीट्स की बाढ़ सी आ गई है. एक यूजर ने तो ऐसे ऐसे (#Katrinabhairocks, #BahutDardHuaMovieDekhKar) हैशटैग लिखे कि बस हद ही कर दी.


वहीं एक यूजर ने लिखा सलमान खान की फिल्में लोग थिएटर में इसलिए देखने जाते हैं क्योंकि उनके फैन्स को टॉरेंट से डाउनलोड करना नहीं आता! #TigerZindaHai. सुमित कदेल नाम के एक यूजर ने लिखा ISIS हेड अबु उस्मान को भारतीय नर्स से प्यार हो जाता है. ये क्या दिखा रहे हैं.


एक बाद एक लगी ट्वीट्स की इन झड़ियों में सलमान और कटरीना की एक्टिंग पर भी सवाल उठाया गया. एक यूजर ने लिखा भाई और कटरीना एक साथ रॉक करते हैं. दोनों ही बेहतरीन स्टंट कर सकते हैं लेकिन दोनों एक्टिंग नहीं कर सकते.











यह भी पढ़ें:


VIDEO: सलमान को बर्थडे विश करने के लिए शाहरुख ने गाया ये गाना

No comments:

Post a Comment