Friday, 1 December 2017

दंगा पीड़ित मुजफ्फरनगर में BJP को डबल बढ़त, 4 सीटों पर कब्जा


READ MORE
 मुजफ्फरनगर पश्चिमी यूपी का सबसे संवेदनशील इलाका माना जाता है. 2013 में हुए यहां भीषण दंगों ने इस इलाके को एक और दाग दे दिया. जिसके बाद से यहां राजनीतिक परिवेश भी बदल गया है. 

मुजफ्फरनगर में चला बीजेपी का जादू


मुज़फ्फरनगर नगर पालिका से कांग्रेस की अंजू अग्रवाल ने जीत दर्ज की है.  वहीं खतौली नगर पालिका से बीजेपी की ऋतु जैन, बुढ़ाना नगर पंचायत से बीजेपी की बाला त्यागी, शाहपुर नगर पंचायत से बीजेपी के प्रमेश सैनी, जानसठ नगर पंचायत से बीजेपी प्रमेन्द्र भड़ाना ने जीत हासिल की है. वहीं मीरापुर नगर पंचायत से निर्दलीय तंजील और भोकरहेड़ी नगर पंचायत से निर्दलीय सरला ने परचम लहराया है. पुरकाजी नगर पंचायत से निर्दलीय जहीर फारूकी, चरथावल नगर पंचायत निर्दलीय सतेंद्र त्यागी, सिसौली नगर पंचायत निर्दलीय यशपाल सिंह विजयी हुए हैं.


यानी 10 में से बीजेपी के खाते में 4, कांग्रेस के खाते में 1 गई है. जबकि 5 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है.


2012 नगर निकाय चुनाव नतीजे


मुजफ्फरनगर: पंकज कुमार, कांग्रेस


खतौली: पारस जैन, बीजेपी


शाहपुर: मौ. आरिफ, निर्दलीय


पुरकाजी: शाहिदा नसीम, कांग्रेस


सिसौली: सुरेंद्र सिंह, निर्दलीय


जानसठ: यनेश कुमार, निर्दलीय


भोकरहेडी: ज्ञानेंद्र सिंह, निर्दलीय


चरथावल: बीना देवी, निर्दलीय


मीरापुर: नवीन कुमार, निर्दलीय


बुढाना: जितेंद्र, बीजेपी


यानी 2012 में यहां कुल 10 सीटों में से 2 सीटों पर ही जीत मिली थी. जबकि कांग्रेस के भी 2 उम्मीदवार ही जीत पाए थे और 6 निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी थी.

No comments:

Post a Comment