READ MORE
चाबहार बंदरगाह के पहले चरण का उद्घाटन आज किया जाएगा. इससे ईरान, भारत और अफगानिस्तान के बीच एक नया रणनीतिक पारगमन मार्ग खुलेगा. बंदरगाह ईरान के दक्षिणपूर्व सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत में स्थित है. इसका उद्घाटन ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी करने वाले हैं. इस दौरान भारत, अफगानिस्तान और क्षेत्र के कई अन्य देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.चाबहार बंदरगाह परियोजना के पहले चरण को शाहिद बेहेश्टी बंदरगाह के तौर पर जाना जाता है.
उद्घाटन से पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके ईरानी समकक्ष जावेद जरीफ ने तेहरान में एक बैठक की और चाबहार बंदरगाह परियोजना सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की.
ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि जरीफ ने शाहिद बेहेश्टी बंदरगाह का उल्लेख किया और कहा कि यह ईरान-भारत के परस्पर और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करता है.ईरानी विदेश मंत्रालय के अनुसार उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के विकास में बंदरगाह और मार्गों के महत्व को दिखाता है जो मध्य एशियाई देशों को विश्व के अन्य देशों से ओमान सागर और हिंद महासागर के जरिए जोड़ता है.
बता दें, सुषमा रूसी शहर सोची से लौटते समय तेहरान में रूकी हैं. वह शंघाई सहयोग संगठन के वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस गई थीं. भारत से एक मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होगा.
ये भी पढ़ें- भारत के चाबहार ‘चक्रव्यूह’ से अभी तक बेचैन है चीन, पाकिस्तान का रोना रोया
Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/acharya-balkrishna-says-about-uttarakhand-development-in-rising-uttarakhand-1008055.html
No comments:
Post a Comment