Thursday, 28 December 2017

ट्रिपल तलाक बिल: चर्चा के दौरान अकबर और ओवैसी में नोकझोंक


READ MORE

तीन तलाक संबंधी विधेयक पर गुरुवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर और एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी के बीच नोकझोंक देखने को मिली.मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2017 पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए अकबर ने शाह बानो प्रकरण का हवाला दिया तो ओवैसी ने उनको टोका और कहा कि उस वक्त आपने उस कानून (राजीव गांधी के समय) को पारित कराया था.


इस पर अकबर ने कहा कि मेरे दोस्त को शायद यह पता नहीं है कि वह 1989 में कांग्रेस में शामिल हुए थे. उनके इस कथन पर सत्तापक्ष के सदस्यों ने मेज थपथपाया.


गौरतलब है कि शाह बानो प्रकरण 1985 का है. शाह बानो को उसके पति ने तलाक दे दिया था और सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पीड़िता के लिए मासिक गुजारा भत्ते का आदेश दिया. इस आदेश के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और कुछ मुस्लिम संगठनों ने आंदोलन किया जिसके बाद राजीव गांधी की सरकार इसके खिलाफ कानून लेकर आई.ये भी पढ़ें-
गैर ज़मानती जुर्म, तीन साल की सज़ा: ये हैं ट्रिपल तलाक बिल के प्रावधान
ट्रिपल तलाक पर पहली लड़ाई लड़ने वाली शाहबानो की कहानी, बेटी की जुबानी


 


Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/indian-national-congress-news-slogan-against-narendra-modi-government-1016142.html

No comments:

Post a Comment