Wednesday, 27 December 2017

सलमान के जीजा जी ने जन्मदिन पर दिया ये स्पेशल गिफ्ट


READ MORE

दुनिया भर से फैंस सलमान खान को तोहफे भेज रहे हैं. ऐसे में उनके जीजा जी कैसे पीछे रहते, उन्होंने सलमान को पूरी एक फिल्म ही गिफ्ट कर दी है. ये फिल्म साल 2019 में ईद पर रिलीज होगी. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट में इसकी जानकारी भी दी है.अब आप सोचेंगे कि ये कौन से जीजा जी हैं, तो आपको बता दें कि यहां सलमान की बहन अलवीरा के पति अतुल अग्निहोत्री की बात हो रही है. अतुल ने भूषण कुमार प्रोडक्शन के साथ मिलकर फिल्म भरत की घोषणा की है.


इससे पहले भूषण कुमार के साथ सलमान खान प्यार किया तो डरना क्या, लकी-नो टाइम फॉर लव और रेडी जैसी फिल्में कर चुके हैं. अब भरत नाम से बनने वाली इस फिल्म को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी अली अब्बास जफर को सौंपी गई है.



अली ने ही सलमान की सुल्तान और टाइगर जिंदा है का भी निर्देशन किया था. ये फिल्म साउथ कोरियन ड्रामा फिल्म ओड टू माई फादर का ऑफिशियर अडेप्टेशन है.


चक दे इंडिया की टीम अब क्या कर रही है


ये भी पढ़ें
अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड्स जैसी दिखने वाली लड़कियों से ही रोमांस करते हैं सलमान खान!

No comments:

Post a Comment