READ MORE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों के गुजरात दौरे पर हैं. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी योजना इस दौरे में सात रैलियां करने की है. भरुच में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश कर रही है.गुजरात में 9 दिसंबर को पहले चरण के मतदान होने हैं. भरुच में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाइयों के बीच दीवारें खड़ी कर रही है. उन्होंने कहा, “गुजरात के लोग जानते हैं कि कांग्रेस क्या चाहती है. यह हर बार अपना रंग बदलती है और भाइयों के बीच दीवारें खड़ी करती है.”
भरुच में सभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस चाहती है कि अलग-अलग जातियों और धर्म के लोग एक दूसरे से लड़ते रहें. उन्होंने कहा, “वह आप लोगों को लड़ाई में बिजी रखते हैं. आप मर जाएंगे लेकिन कांग्रेस मलाई खाएगी.”
गुजरात में दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को यहां की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं. वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी. इसी दिन हिमाचल विधानसभा चुनाव के वोट भी गिने जाएंगे.
No comments:
Post a Comment