READ MORE
जमशेदपुर के डिमना लेक की खूबसूरती पूरे राज्य के पर्यटनस्थलों में अलग पहचान रखती है. यहां नये साल के जश्न को मनाने के लिए सैलानियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. यहां की खूबसूरती झारखंड, बंगाल और ओडिशा के पर्यटकों को अपनी ओर ज्यादा खींचती है.पुराने वर्ष की विदाई एवं नए वर्ष के आगमन को लेकर डिमना लेक में अभी से ही पिकनिक का दौर शुरू हो गया है. लिहाजा सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किये हैं. बाहरी सैलानियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है.
डिमना लेक में सुहाने पल को बिताने सालोंभर लोग पहुंचते हैं. पहाड़ों की गोद स्थित इस लेक में नौका विहार का आंनद सैलानियों को अलग एहसास करता है. नये साल के आगमन के मद्देनजर अभी से ही यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगने लगा है.
Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/live-news/rbi-launches-new-rs-500-notes-in-delhi-see-first-look-1510024.html
No comments:
Post a Comment