READ MORE
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों में शानदार जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सलाह दी कि वह विकास के गुजरात मॉडल की आलोचना करने और हवा में उड़ने के बजाय जमीन पर रहें.योगी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, ‘विकास के गुजरात मॉडल की आलोचना करने वालों के लिए बेहतर होगा कि वे अमेठी निकाय चुनाव में हार से सीखें और हवा में तीर चलाने के बजाय जमीन पर आकर कुछ काम करें.’ उन्होंने अमेठी में भाजपा की जीत के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की.
2019 में 80 सीटों पर जीत होगी पक्की
सपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा राहुल का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि निकाय चुनाव साबित करते हैं कि दोनों को विदाई दे देनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में कहा कि भाजपा की जीत साबित करती है कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी.सभी पक्षों की बातचीत से निकले अयोध्या का हल
उन्होंने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के राजनीतिक कौशल को श्रेय दिया. अयोध्या में राम मंदिर के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अच्छा होगा, यदि यह मुद्दा सभी संबंधित पक्षों के बीच बातचीत के जरिए हल हो जाए.
उन्होंने दावा किया कि हिन्दुओं ने समाधान के लिए हमेशा बातचीत प्रक्रिया को तरजीह दी लेकिन दूसरा पक्ष (मुसलमान) इससे हट जाता है. उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि मोदी राजनीति में उनके आदर्श हैं.
Article source: https://hi.gadgets360.com/mobiles/vivo-v7-with-24-megapixel-front-camera-launched-in-india-7-24-news-1747190
No comments:
Post a Comment