READ MORE
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद टाउन हॉल में भारतीय युवाओं से मिलने पहुंचे. Transgenderओबामा का भारत पहुंचने पर दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति से मिलकर खुशी जाहिर की और ट्वीट करते हुए उन्हें उनके अगले प्रोजेक्ट की शुभकामनांए दीं. इसके बाद ओबामा टाउन हॉल में युवाओं से मिलने पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने युवाओं की तारीफ की और कहा कि आज के युवा ही कल का भविष्य तय करेंगे. इस मौके पर उन्होंने ओबामा फाउंडेशन के बारे में जानकारी दी.हर जगह तकनीक का हो रहा बेहतर प्रयोग
टाउन हॉल में कार्यक्रम के दौरान इंजीनियरिंग के छात्र ने ओबामा से पूछा कि तकनीक का और बेहतर उपयोग कैसे किया जा सकता है. इस पर ओबामा ने कहा कि आज तकनीक का इस्तेमाल हर क्षेत्र में हो रहा है. चाहे वह शिक्षा हो या फिर गुड गवर्नेंस. हर जगह तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाया जा सकता है.
जब हॉल में हर कोई हंस पड़ाअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति से सवाल पूछने के लिए ट्रांसजेंडर डॉ के पद़मशाली को मौका दिया गया. डॉ पद़मशाली ने ओबामा से कहा कि आई एम ब्लैक ब्यूटी एंड आई लव यू मिस्टर ओबामा. ये बात सुनते ही ओबामा के साथ ही हॉल में मौजूद हर शख्स हंस पड़ा. हालांकि इसके बाद डॉ. पद़मशाली के सवाल ने ओबामा को भी चिंता में डाल दिया.
ट्रांसजेंडर बिल के बारे भी बताया
डॉ. पद़मशाली ने सेक्सुअल माइनॉरिटी के बारे में सवाल पूछते हुए कहा कि पूरी दुनिया में ट्रांसजेंडर पर अपराध का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. इसे रोकने के लिए किस तरह के प्रयास किए जाने चाहिए. इस मौके पर उन्होंने ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन बिल के बारे में भी ओबामा को बताया. इसके बाद उन्होंंने ओबामा से उनसे अनरोध किया कि वह उनसे गले मिलें.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/center-playing-snakes-and-ladders-on-appointment-of-cops-for-delhi-said-high-court-1155536.html
No comments:
Post a Comment