Wednesday, 27 December 2017

Honor View 10 की रजिस्ट्रेशन अमेज़न इंडिया पर 28 दिसंबर से होगी शुरू


READ MORE

Honor ब्रांड ने बुधवार को जानकारी दी है कि उसके हॉनर व्यू 10 स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन का आगाज़ 28 दिसंबर को होगा। Honor View 10 के लिए रिजस्ट्रेशन अमेज़न इंडिया पर लिए जाएंगे। स्मार्टफोन को नेवी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी जानकारी दी गई है कि स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 8 जनवरी से शुरू होगी।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, अगर आप हॉनर का यह फोन खरीदने की चाहत रखते हैं तो अमेज़न इंडिया पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। बता दें कि अभी कंपनी हॉनर व्यू 10 की भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। इस फोन को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में हॉनर व्यू10 को 499 यूरो (करीब 38,100 रुपये) और 449 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 38,600 रुपये) में उपलब्ध कराया गया था।

 


हॉनर व्यू 10 के स्पेसिफिकेशन


हॉनर व्यू 10 में 5.99 इंच (1080×2160 पिक्सल) का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन के किनारे पतले हैं और स्क्रीन डेनसिटी 403 पीपीआई है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे किरिन 970 प्रोसेसर दिया गया है जो आई7 को-प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी12 जीपीयू है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में स्टोरेज और रैम के आधार पर फोन तीन वेरिएंट हैं। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जाना संभव है।


स्मार्टफोन में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप है जो एक 16 मेगापिक्सल आरजीबी सेंसर और 20 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर से लैस है। ये सेंसर अपर्चर एफ/1.8, पीडीएएफ और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। हॉनर वी10 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 13 मेगापिक्सल सेंसर है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है।


कनेक्टिविटी के लिए हॉनर व्यू 10 में 4जी वीओएलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई 80211 एसी, ब्लूटूथ 4.2, इन्फ्रारेड, जीपीस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। सेंसर की बात करें तो फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। इस फोन का होम बटन एक फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर भी काम करेगा। फोन का डाइमेंशन  157×74.98×6.97 मिलीमीटर और वज़न 172 ग्राम है।  स्मार्टफोन में एक 3750 एमएएच बैटरी है जिसके 3जी पर 23 घंटे तक का टॉक टाइम और 22 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। फोन एमफास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

No comments:

Post a Comment