READ MORE
संसद में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज पाकिस्तान का एक्सरे किया. इसमें पाकिस्तान के रग-रग में झूठ, फरेब, मक्क़ारी दिमाग में शातिरपन और दिल शैतान की तरह धड़कता मिला. पाकिस्तान की हालत पर पूरा संसद 'शर्म करो पाकिस्तान' और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारों से गूंज उठा. सुषमा स्वराज ने संसद के जरिए देश को बताया कि कुलभूषण जाधव की माँ और पत्नी को बेटे के सामने विधवा की तरह पेश किया. माँ की हालत देखने के बाद कुलभूषण के पहले शब्द थे- बाबा कैसे हैं? सुषमा ये बताना चाह रही थीं कि पाकिस्तान ने माँ का जैसा रूप बना दिया उससे कुलभूषण अनहोनी के अंदेशे से सिहर उठे थे. क्या एक सभ्य समाज ऐसी हरकत कर सकता है?
No comments:
Post a Comment