READ MORE
श्रीलंका के सेंट जोसेफ कॉलेज के लिए आज का दिन काफी गौरवशाली रहा. फिरोज़शाह कोटला मैदान पर भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट में उसके चार खिलाड़ियों को एक साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला.आज श्रीलंका की ओर से मैदान पर उतरे पूर्व कप्तान और अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज़, सलामी बल्लेबाज़ों दिमुथ करूणारत्ने और सदीरा समरविक्रम के अलावा बल्लेबाज़ रोशन सिल्वा इस कॉलेज के छात्र रहे हैं. यह पहला मौका है जब श्रीलंका की टेस्ट टीम में एक ही कॉलेज के चार खिलाड़ी खेल रहे हैं.
रोशन सिल्वा अपने करियर का पहला अंतरराष्टीय मैच खेल रहे हैं और आज बल्लेबाज़ी कोच तिलन समरवीरा ने उन्हें टेस्ट कैप सौंपी. मैथ्यूज़, करूणारत्ने और समरविक्रमा अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं लेकिन अब यह देखना होगा कि दिल्ली में यह चौकड़ी क्या रंग जमाती है.
ये भी पढ़ें:विराट के नाम एक और कारनामा, ऐसा करने वाले 11वें भारतीय
No comments:
Post a Comment