READ MORE
वनप्लस के लिए यह साल एंड्रॉयड अपडेट के लिहाज से बेहद ही अहम रहा। कंपनी ने अपने कई हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट ज़ारी किया। OnePlus 3, OnePlus 3T और OnePlus 5 के लिए पहले ही स्टेबल ओरियो बिल्ड रोलआउट हो चुका है। लेकिन लेटेस्ट वनप्लस 5टी के लिए अब तक कोई बीटा वर्ज़न नहीं आया है। कंपनी ने बुधवार को इशारा किया कि OnePlus 5T के लिए ओपन बीटा वर्ज़न को जल्द ही पेश किया जाएगा। वनप्लस जर्मनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए ट्वीट में कहा गया है कि वनप्लस 5टी के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ओपन बीटा रोलाउट शुरू हो गया है। वनप्लस 5टी इस जानकारी के बाद राहत की सांस लेंगे, क्योंकि इस हैंडसेट को लॉन्च करते वक्त ही कंपनी ने जल्द ही ओरियो अपडेट जारी करने का वादा किया था।
No comments:
Post a Comment