READ MORE
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पीएम नरेंद्र मोदी से गुजरात में 22 साल की बीजेपी सरकार के कामों का हिसाब मांग रहे हैं. इसके लिए वह ट्विटर के जरिए हर दिन एक सवाल पीएम मोदी से पूछ रहे हैं. रविवार को राहुल गांधी ने अपने पांचवां सवाल मोदी से पूछा.राहुल ने लिखा, “न सुरक्षा, न शिक्षा, न पोषण, महिलाओं को मिला तो सिर्फ़ शोषण. आंगनवाड़ी वर्कर और आशा, सबको दी बस निराशा. गुजरात की बहनों से किया सिर्फ़ वादा, पूरा करने का कभी नहीं था इरादा.”
इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक ग्राफिक इमेज शेयर किया है जिसमें उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, महिला शिक्षा और महिला स्वास्थ्य को लेकर तीन-तीन सवाल पूछे हैं.
22 सालों का हिसाब,#गुजरात_मांगे_जवाब
प्रधानमंत्रीजी- 5वाँ सवाल:न सुरक्षा, न शिक्षा, न पोषण,
महिलाओं को मिला तो सिर्फ़ शोषण,
आंगनवाड़ी वर्कर और आशा,
सबको दी बस निराशा।गुजरात की बहनों से किया सिर्फ़ वादा,
पूरा करने का कभी नहीं था इरादा। pic.twitter.com/yXvCRbxsXW— Office of RG (@OfficeOfRG) December 3, 2017
इससे पहले राहुल गांधी ने शनिवार को शिक्षण संस्थानों के निजिकरण पर पीएम मोदी से सवाल किया था. उन्होंने पूछा था कि शिक्षा के व्यापार से स्कूल कॉलेज की फीस महंगी हो गई है. छात्रों को इससे परेशानी हो रही है, ऐसे में न्यू इंडिया का सपना कैसे साकार होगा? उन्होंने आगे पूछा कि सरकारी शिक्षा पर खर्च में गुजरात देश में 26वें स्थान पर क्यों?
22 सालों का हिसाब#गुजरात_मांगे_जवाब
प्रधानमंत्रीजी- चौथा सवालसरकारी स्कूल-कॉलेज की कीमत पर
किया शिक्षा का व्यापार
महँगी फ़ीस से पड़ी हर छात्र पर मार
New India का सपना कैसे होगा साकार?सरकारी शिक्षा पर खर्च में गुजरात देश में 26वें स्थान पर क्यों? युवाओं ने क्या गलती की है?
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 2, 2017
पीएम मोदी से राहुल का तीसरा सवाल गुजरात में बिजली सप्लाई से जुड़ा था. उन्होंने मोदी से पूछा कि 2002-16 के बीच 62 हजार 549 करोड़ की बिजली खरीद कर चार प्राइवेट कंपनियों की जेब क्यों भरी?
22 सालों का हिसाब,#गुजरात_मांगे_जवाब
प्रधानमंत्रीजी से तीसरा सवाल:2002-16 के बीच ₹62,549 Cr की बिजली ख़रीद कर 4 निजी कंपनियों की जेब क्यों भरी?
सरकारी बिजली कारख़ानों की क्षमता 62% घटाई पर निजी कम्पनी से ₹3/ यूनिट की बिजली ₹24 तक क्यों ख़रीदी?
जनता की कमाई, क्यों लुटाई?
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 1, 2017
राहुल गांधी ने 29 नवंबर से सवाल पूछने का सिलसिला शुरू किया था. उन्होंने पहला सवाल पीएम मोदी के घर देने के दावे पर पूछा था. उन्होंने पूछा था, ‘2012 में 50 लाख घर देने का वादा किया था. 5 साल में सिर्फ 4.72 लाख घर बने. प्रधानमंत्रीजी बताइए, क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे?’
राहुल गांधी का दूसरा सवाल मोदी सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन पर था. उन्होंने पूछा था, ‘आपके वित्तीय कुप्रबंधन और पब्लिसिटी की सज़ा गुजरात की जनता क्यों चुकाए?’
No comments:
Post a Comment