Wednesday, 27 December 2017

VIDEO: DDA ने हॉस्‍टल पर चलाया बुलडोजर, अब ऐसे रात बिता रहे नेत्रहीन


READ MORE

दिसंबर की सर्दी में दिल्‍ली विकास प्राधिकरण ने जनकपुरी के वीरेंद्र नगर में बना नेत्रहीनों का आशियाना उजाड़ दिया है. हॉस्‍टल उजड़ने के बाद अब ये नेत्रहीन शामियाने के नीचे रात काटने को मजबूर हैं. 15 दिसंबर को ही डीडीए और दिल्‍ली पुलिस ने मिलकर यहां अतिक्रमण हटाने के नाम पर यह कार्रवाई की थी.करीब 20 नेत्रहीन पिछले 17 सालों से डीडीए की इस जमीन पर बनी बिल्डिंग में रह रहे थे. लुई वेलफेयर प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ ब्‍लाइंड ने इस बिल्डिंग में नेत्रहीनों का हॉस्‍टल बना लिया था. लेकिन डीडीए ने बिना किसी लिखित नोटिस के उसे उजाड़ दिया.


नेत्रहीनों के साथ बरती गई इस असंवेदनहीनता से पूरा इलाका हैरान है. ऐसे में आसपास के लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं. नेत्रहीनों ने बताया कि डीडीए वालों ने उनके आने का भी इंतजार नहीं किया और उनकी अनुपस्थिति में ही हॉस्‍टल तोड़ने के कारण आधा सामान मलबे में ही दब गया.


<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>

कई छात्रों की किताबें, पढ़ाई के सामान, कपड़े आदि इसी मलबे में दबे हैं. ये नेत्रहीन जैसे तैसे रात गुजार रहे हैं. इनका कहना है कि इन्‍हें रहने के लिए जगह दी जाए.


Article source: https://hindi.news18.com/news/rajasthan/rajsamand/shambulal-regar-the-new-face-of-hindutva-in-poll-bound-rajasthan-1210221.html

No comments:

Post a Comment