Saturday, 2 December 2017

Xiaomi Redmi 5A भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन


READ MORE

शाओमी रेडमी 5ए भारत में लॉन्च हो गया है। सबसे पहले शाओमी ने अपने रेडमी 5ए स्मार्टफोन को अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया था। भारत में इस डिवाइस की मार्केटिंग ‘देश का स्मार्टफोन’ के तौर पर की जा रही है। Xiaomi Redmi 5A के स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ कीमत भी एंट्री लेवल है। स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है कि कंपनी इस स्मार्टफोन में ‘8 दिन की बैटरी लाइफ’ (स्टैंडबाय टाइम) मिलने का दावा करती है। रेडमी 5ए में मीयूआई 9 पहले से लोड आता है, जिससे समार्टफोन की बैटरी परफॉर्मेंस बेहतर होने में मदद मिलनी चाहिए। इसके अलावा, स्मार्टफोन को पिछले साल के किफ़ायती हैंडसेट शाओमी रेडमी 4ए का अपग्रेड वेरिएंट कहा जा सकता है। शाओमी रेडमी 4ए अभी भारत में 5,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

गौर करने वाली बात है कि, चीनी वेरिएंट की तुलना में भारतीय बाज़ार में शाओमी रेडमी 5ए को कुछ बदलाव के साथ पेश किया गया है। शाओमी रेडमी 5ए के भारतीय वेरिएंट में एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है जबकि चीनी वेरिएंट हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। शाओमी ने भारत में 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज लॉन्च किया है जबकि चीन में सिर्फ 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया गया था।


No comments:

Post a Comment