Friday, 1 June 2018

3 हाईकोर्ट में 14 जज नियुक्त: विधि मंत्रालय


READ MORE

विधि मंत्रालय ने कहा कि तीन हाईकोर्ट में शुक्रवार को कुल 14 जजों को नियुक्त किया गया, जो हाल के समय में हाईकोर्ट में हुई सबसे बड़ी नियुक्तियों में से एक है.मंत्रालय ने कहा कि मद्रास हाईकोर्ट में सात और कर्नाटक हाईकोर्ट में दो अतिरिक्त जज नियुक्त किए गए हैं. वहीं, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 5 जजों नियुक्त किए गए.


मद्रास हाई कोर्ट में जजों की मंजूर संख्या बल 75 है, वह 19 कम यानी 56 जजों के साथ काम कर रहा है. इसी तरह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जजों की मंजूर संख्या बल 53 है. वह 22 कम यानी 31 जजों के साथ काम कर रहा है.


वहीं, कर्नाटक हाई कोर्ट में जजों की मंजूर संख्या बल 62 है, जबकि वहां 29 जज काम कर रहे हैं.विधि मंत्रालय के एक जून तक के आंकड़े के मुताबिक, देश के 24 हाईकोर्ट में जजों की मंजूर संख्या बल 1,079 है, लेकिन वहां 659 जज ही काम कर रहे हैं, जो मंजूर संख्या बल से 420 कम है.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/karobar/sensex-nifty-bse-18-497007.html

No comments:

Post a Comment