Sunday, 24 June 2018

डीयू के लिए कई स्टूडेंट्स ने किया 300 बार से ज्यादा किया आवेदन, सर्वर होने लगे डाउन


READ MORE

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले को लेकर चिंतित छात्र कई कॉलेजों में आवेदन कर रहे हैं. कुछ मामलों में तो पहली कटऑफ के बाद एक सीट हासिल करने के लिए 300 से अधिक बार आवेदन किया गया है जिससे सर्वर डाउन होने लगे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि डीयू में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास विश्वविद्यालय में एक ही कोर्स में पढ़ने का विकल्प है लेकिन इसके बावजूद वे कई आवेदन कर रहे हैं जिससे कई बार सर्वर पर दबाव बहुत बढ़ जाता है और इसी के चलते कटऑफ घोषित होने के बाद दाखिले के पहले ही दिन सर्वर डाउन हो जाता है.इस साल भी हालात अलग नहीं है. जैसे ही 19 जून को पहली कटऑफ आई तो सर्वर सुबह साढ़े नौ बजे सक्रिय हो गया. अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि छात्र जानते हैं कि एक बार सर्वर सक्रिय हुआ तो यह 24 घंटे चलेगा लेकिन फिर भी उन्हें लगता है कि यह पहले आओ, पहले पाओ वाली सेवा है. एक ही बार में बहुत ज्यादा छात्र लॉग इन करते हैं जिससे सर्वर पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है.’’ उन्होंने बताया कि असल समस्या यह है कि उम्मीदवार यह जानते हुए भी बहुत अधिक संख्या में आवेदन कर रहे हैं कि वे बस एक ही कोर्स में दाखिला ले सकते हैं.


ये भी पढ़ें: DU Admission 2018: डीयू की पहली कट-ऑफ लिस्ट के बाद 11 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने लिया एडमिशन


अधिकारी ने एक मामले का जिक्र किया जिसमें एक छात्रा ने 333 आवेदन किए जबकि वह पहली कटऑफ के दौरान दाखिला लेने के योग्य नहीं थीं. एक अन्य छात्र ने 292 आवेदन किए जबकि वह एक ही कोर्स में दाखिला ले सकता है. सर्वर सुचारू रूप से काम करे, यह सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय कम्प्यूटर केंद्र के संयुक्त निदेशक डॉ. संजीव सिंह के नेतृत्व में एमएससी के छह छात्र निरंतर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम दाखिले सत्र के दौरान चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं. जिस लैब में हम काम कर रहे हैं वह इस समय वॉर रूम की तरह है.’’ पहली कटऑफ जारी होने के बाद इस बार 15 हजार से अधिक दाखिले हुए हैं जो पिछले साल से करीब सात गुना अधिक हैं.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/5XSCpNXq0D0/story01.htm

No comments:

Post a Comment