READ MORE
उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हुई जबकि दिल्ली और राजस्थान में प्रचंड गर्मी का कहर जारी रहा. राजस्थान के चुरू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में , पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया , जो इस सीजन के औसत अधिकतम तापमान से एक डिग्री अधिक है और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , जो इस सीजन के औसत न्यूनतम तापमान से तीन डिग्री अधिक है.मौसम विभाग के अनुसार , दिल्ली में नमी का स्तर 39 प्रतिशत और 72 प्रतिशत के बीच रहा. राजस्थान में , चुरू का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री ऊपर 49.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 49.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में तूफान आ गया जिसमें कई पेड़ उखड़ गए और आंधी की वजह से शिमला और आस – पास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई. राज्य में चंबा , कांगरा , शिमला और कई अन्य जगहों पर तेज हवाएं चलने और बारिश होने से तापमान में गिरावट आयी.
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के फैजाबाद , इलाहाबाद , गोरखपुर , लखनऊ , वाराणसी और मुरादाबाद में दिन का तापामान सामान्य से कम ही रहा. पंजाब और हरियाणा में भी काफी तेज गर्मी पड़ रही है. नारनौल का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/PGlJusbe8iE/story01.htm
No comments:
Post a Comment