READ MORE
एयर इंडिया की 23 उड़ानों में देरी होने पर शनिवार को सैकड़ों यात्री इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर फंसे रहे. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को करीब 23 फ्लाइट्स की उड़ानों में देरी हुई. इसमें ज्यादातर फ्लाइट्स आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली थी. उड़ानों में देरी को लेकर प्रवक्ता ने बताया कि ऐसा सॉफ्टवेयर में खराबी के कारण हुआ.एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, ये सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी करीब 15 से 30 मिनट तक रही. लेकिन, इससे एयरपोर्ट के सभी ऑपरेशंस करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहे. ऐसे में करीब 1 बजे से 2:30 बजे तक चेक-इन और बाकी प्रक्रियाओं को मैनुअली हैंडल किया गया.
एयर इंडिया ने कमाई के लिए प्रीमियम क्लास में बढ़ाई ये सुविधाएं
ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन के चीफ एक्जीक्यूटिव अखिलेश मिश्रा ने ट्वीट किया, “मैं दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा. वहां एयर इंडिया की सारी सर्विसेज दो घंटे तक डाउन थी. सभी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स रोकी गई थीं. एयरपोर्ट में इतनी भीड़ थी कि जैसे लग रहा था कि यहां कोई मेला लगा हो. वहां पैर रखने की भी जगह नहीं थी.”
@sureshpprabhu stranded during DEL airport. Air India complement notworking now for some-more than 1 hr ? Can we pls pull for an early fortitude ?
— Deepak Khanna (@Deepakk1972) June 23, 2018
वहीं, लखनऊ से फ्लाइट में बैठे जानकी शरण पांडे ने ट्वीट किया, “हम करीब डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करते रहे. एयर इंडिया की लखनऊ से दुबई जाने वाली फ्लाइट 2:50 पर टेकऑफ होनी थी, लेकिन हमें इंतजार करना पड़ा.”
Capt. Panna Rajagopal AI863 “..delayed due to a national systems disaster opposite Air India network. We design pushback in 15 mins. We will try and convince ATC to give us a shortest track + approach. Apologies.” The BEST cockpit msg. I’ve listened in 23 years of visit flying
— rathin roy (@EmergingRoy) June 23, 2018
बता दें कि एयर इंडिया सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन को SITA मैनेज करता है. यह एक ग्लोबल एयरलाइंस आईटी सर्विस सॉल्यूशन कंपनी है, जो चेक-इन, बोर्डिंग और बैगेज ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी मुहैया कराती है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/LpoBKxEH3pM/story01.htm
No comments:
Post a Comment