READ MORE
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया सहित कई मीडिया संगठनों ने बीजेपी के नेता चौधरी लाल सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. आरोप है कि लाल सिंह ने कश्मीरी पत्रकारों को निशाना बनाकर ‘ धमकी भरी टिप्पणी ’ की. इंडियन विमेन्स प्रेस कोर , प्रेस क्लब ऑफ इंडिया , प्रेस एसोसिएशन एंड फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब्स ऑफ इंडिया ने संयुक्त बयान जारी कर टिप्पणी करने वाले नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.बयान में कहा गया है , ‘‘इस तरह के बयान आपराधिक धमकी से कम नहीं है और प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है. वे माहौल खराब करना चाहते हैं और संघर्ष वाले स्थान पर अनिश्चितता की स्थिति में काम करने वाले पत्रकारों के जीवन को खतरे में डालना चाहते हैं.’’
ये भी पढ़ें: अमित शाह के आरोप पर महबूबा का पलटवार- हर फैसले में साथ थी बीजेपी
महबूबा सरकार में मंत्री रहे सिंह ने कश्मीरी पत्रकारों को चेताया है कि वे तथ्यों की रिपोर्टिंग और आतंकवादियों का समर्थन करने के बीच एक रेखा खींचें या फिर जानेमाने पत्रकार और ‘ राइजिंग कश्मीर ’ अखबार के संपादक शुजात बुखारी जैसे हश्र का सामना करें. पिछले दिनों बुखारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/NO1TGny0vMA/story01.htm
No comments:
Post a Comment