READ MORE
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में जाम में फंसी बस को निकालने पर चालक की पिटाई का मामला सामने आया है. घटना रविवार को पाथड़ी तालुका के जोहारवाड़ी गांव की है. गांव के ही 10-15 लोगों ने बाइक से बस का पीछा किया और फिर बस पर पत्थर भी फेंके. घटना के एक दिन पहले यानी की शनिवार को गांव के पास एक गड्ढ़े की वजह से एक टैंकर पलटा हुआ था, इसके चलते सड़क पर जाम लगा हुआ था. जाम की वजह से गाड़ियां फंसी हुई थी.रविदास पालवे नाम के इस बस ड्राइवर ने जाम में फंसी गाड़ियों के साइड से अपनी गाड़ी निकाल ली. जिसकी वजह से जाम में फंसे दूसरे ड्राइवरों ने रविदास पालवे को गाली देना शुरू कर दिया. इस घटना के अगले दिन जब रविदास पालवे यात्रियों से भरी बस लेकर वापस लौट रहे थे तब 10-15 लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और पत्थर फेंके. बाद में ड्राइवर रविदास पालवे को नीचे उतारकर पीटा.
पालवे का अस्पताल में उपचार चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/l-rJjT2cugk/story01.htm
No comments:
Post a Comment