READ MORE
बीच आसमान में ही प्लेन चलाने वाले मुख्य पायलेट को हार्ट अटैक आने के बावजूद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कर अपने साथ-साथ यात्रियों की भी जान बचाई. विमान की सुरक्षित लैंडिंग नेताजी सुभाष चंद्रबोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुई.एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक 63 वर्षीय कैप्टन सिल्वियो डियाज़ अकोस्टा इम्फाल से नेताजी सुभाषचंद्र बोस एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने ही वाले थे कि तभी उन्होंने अपने साथी पायलट को सीने में दर्द की शिकायत की. धारे-धीरे कैप्टन के सीने का दर्द बढ़ता गया और उनके पूरे शरीर में पसीना आने लगा.
अपने दर्द को बर्दास्त करते हुए पायलेट ने अपने साथी की मदद से प्लेन की 4.45 पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली. प्लेन की लैंडिंग के तुरंत बाद अकोस्टा को एयरपोर्ट की मेडिकल यूनिट में ले जाया गया. वहां डॉक्टरों को अकोस्टा की ईसीजी रिपोर्ट से पता चला कि उनकी कंडीशन गंभीर है. इसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया.
ये भी पढ़ें: जूम एयरवेज के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षितकार्डियोलॉजिस्ट डॉ़ सतराजीत समंता ने न्यूज18 को बताया ” उनकी हालत काफी गंभीर थी, और उन्हें तुरंत इमरजेन्सी वॉर्ड ले जाया गया. रिपोर्ट के मुताबिक उनके सीने में दर्द की वजह हार्ट अटैक थी. ऐसा तब होता है जब दिल की तरफ जाने वाली नसों में रक्त का संचार एक दम कम हो जाता है या रुक जाता है.”
अकोस्टा का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि ये मैराथन जैसा काम था जिसका परिणाम चमत्कारिक रहा. डॉक्टर ने बताया कि अकोस्टा के केस में कुछ चुनौतियां भी आई जिसकी वजह से उन्हें दो बार इलेक्ट्रिक शॉक देना पड़ा.
डॉक्टर ने कहा कि हार्ट अटैक आने के बावजूद अकोस्टा ने जिस बहादुरी से प्लेन की लैंडिंग कराई वो वाकई चमत्कारिक था. अभी कैप्टन अकोस्टा सुरक्षित हैं लेकिन फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/VBEimRUkvt4/story01.htm
No comments:
Post a Comment