Saturday, 2 June 2018

आईपीएल सट्टेबाजी: अरबाज खान ने माना, छह साल से कर रहे आईपीएल में बेटिंग


READ MORE

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़े सट्टेबाजी के मामले में नाम सामने आने के बाद सलमान खान के भाई और बॉलीवुड एक्टर अरबाज़ खान ने ठाणे एंटी एक्‍सटॉर्शन सेल में अपना बयान दर्ज करा दिया है. इस दौरान अरबाज ने कई अहम खुलासेे भी किए हैं. NEWS18 INDIA के मुताबिक अरबाज खान ने पूछताछ में बताया कि पिछले 6 सालों से वो आईपीएल में बेटिंग कर रहे हैं. पिछले साल के आईपीएल में 2 करोड़ 75 लाख की बेटिंग वो हारे लेकिन उसके बाद वो कई मैच में सोनू जालान के जरिये जीते भी.पूछताछ के दौरान अरबाज खान ने बताया कि शादी में हुई अनबन की वजह से वो काफी डिप्रेशन में भी थे और आर्थिक रूप से भी पिछले कुछ सालों में कमजोर थे. अरबाज खान ने पूछताछ में बताया कि वो शौकिया तौर पर बेटिंग करते थे और कई इंटरनेशनल मैचे और ख़ासकर आइपीएल पे बेटिंग करते थे. इसे लेकर परिवार में भी उन्हें खरी-खोटी सुननी पड़ती थी. उनकी एक्स वाइफ और पिता भी उन्हें बेटिंग से रोकते थे. पूछताछ में अरबाज खान ने बताया कि पिछले 6 साल से वो सोनू जालान के संपर्क में थे लेकिन उन्हें याद नहीं की बुकी सोनू जालान से उन्हें किसने मिलाया था.


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने आईपीएल मैच के दौरान सट्टेबाजी (बेटिंग) के मामले में तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया था. उनसे पूछताछ में सट्टा बाजार के नामी बुकी सोनू जालान का नाम सामने आया था, जिसके बाद सोनू जालान को गिरफ्तार किया गया.


ऐसे सामने आया अरबाज़ खान का नामपूछताछ में उसने बताया कि बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी बेटिंग में अलग-अलग नामों से पैसा लगाते हैं. जिसके बाद अरबाज़ खान का नाम भी सामने आया. अब इसी मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच ने अरबाज खान को पूछताछ के लिए समन भेजा है.


ब्लैकमेल कर रहा था सोनू जालान
एंटी एक्सटॉर्शन सेल के मुताबिक, सोनू जालान ने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बेटिंग के पैसे आईपीएल में लगाए थे और मुनाफा भी कमाया था. साथ ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को ब्लैकमेल कर रहा था कि अगर सोनू जालान को पैसे नही मिले, तो सोशल मीडिया पर उन बॉलीवुड सेलिब्रिटी के नामों को स्टिंग किए गए वीडियोज के साथ एक्सपोज़ कर देगा.


ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन सेल के मुताबिक, अभिनेता अरबाज खान ने सोनू जालान के जरिये कुछ समय पहले बेटिंग की थी और करोड़ों रुपये हार गए थे. बुकी सोनू जालान इन पैसों की वसूली के लिए लगातार अरबाज़ खान को ब्लैकमेल कर रहा था.


दाऊद का करीबी है सोनू जालान
पुलिस के मुताबिक, 42 साल का सट्टेबाज सोनू जालान दाऊद इब्राहिम गैंग का बहुत करीबी है. वह पाकिस्तान और सउदी अरब में रहकर क्रिकेट में सट्टेबाजी करता है. पुलिस ने उसे कल्याण कोर्ट से तब गिरफ्तार किया गया था, जब वह इसी केस में एक आरोपी से मिलने आया था. सूत्रों के मुताबिक, डी कंपनी के लिए काम करने वाले सोनू मलाड में दो क्रिकेट मैच फिक्स किए थे.


इन देशों में फैला रखा है सिंडीकेट
मामले की जांच टीम में शामिल पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा के मुताबिक, सट्टेबाजी रैकेट से सोनू जालान का सालाना टर्नओवर करीब 100 करोड़ है. जालान के नाम पर कई मामले दर्ज हैं. पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सउदी अरब, दक्षिण अफ्री समेत कई देशों में उसका सिंडीकेट है. वहीं, भारत में अहमदाबाद, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, चंडीगढ़ में उसका गैंग एक्टिव है.


 


इसे भी पढ़े :-


अरबाज खान की ‘गर्लफ्रेंड’ है ये मॉडल, शेयर की बोल्ड तस्वीरें
तो क्या सलमान खान की भाई अरबाज के साथ हो गई है अनबन?


Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/hollywood/robert-downey-juniors-iron-man-suit-stolen-from-storage-warehouse-1373856.html

No comments:

Post a Comment