READ MORE
बिहार के नवादा जिले में अंग्रेजी शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं. जिले की रजौली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए नौ बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के पास से एक बोलेरो एवं एक बाइक भी बरामद की गई है.रजौली थाना क्षेत्र के पश्चिमी पंचायत अंतर्गत कुंडला मोहल्ला में गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ संजय कुमार के नेतृत्व में एसआई संजीव कुमार और अजय कुमार ने नौ बोतल विदेशी शराब के साथ सोनार बंगला बस के मालिक दिवंगत मनीर चौधरी के बेटे एकराम मियां, एनाम मियां और एनाम मियां के बेटे अंजुम को नौ बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
मौके से एक बोलेरो और एक बाइक भी जब्त किया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. जब्त वाहन के कागजात भी नहीं हैं. पुलिस आशंका जता रही है कि जब्त वाहन चोरी का हो सकता है. फिलहाल पुलिस सभी को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है.
ये भी पढ़ें – प्रायोगिक परीक्षा में प्रयोग किया गया मोबाइल, जांच कराएगा विश्वविद्यालय प्रशासन
पटना: बेलगाम ट्रक से कुचल कर बच्ची समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत
तो ये है शत्रुघ्न सिन्हा की BJP से नाराज़गी की असल वजह…
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/5XSCpNXq0D0/story01.htm
No comments:
Post a Comment