Friday, 1 June 2018

हाथ पर बने टैटू ने खोला ब्लाइंड मर्डर केस, आशिक ही निकला प्रेमिका का कातिल


READ MORE

सेंट्रल दिल्ली के शांति वन इलाके के डीटीसी पार्क में 13 मई को एक लड़की की लाश मिली थी. लड़की का चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था और शरीर पर कपड़े न के बराबर थे. दरियागंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जब अपनी तफ्तीश शुरू की, तो शुरुआत में पुलिस को काफी मशक्क्त करनी पड़ी.लड़की की पहचान के नाम पर पुलिस के पास सिर्फ दो सुराग थे, लड़की के हाथ पर बना सोनी और राहुल कुमार नाम का टैटू.


ये तफ्तीश किसी क्राइम शो से कम दिलचस्प नहीं थी
सेंट्रल जिले पुलिस की 12 सदस्यों की एक टीम बनाई. डीसीपी सेंट्रल मंजीत रन्धावा, एसीपी दरियागंज गीतांजलि और एसएचओ मंगेश कुमार इस टीम को लीड कर रहे थे. फिर शुरू हुई एक कत्ल के मामले की तफ्तीश. ये तफ्तीश किसी क्राइम शो या फिल्मी कहानी से कम दिलचस्प नहीं थी.सबसे पहले 1000 पोस्टर छपवाए गए
सबसे पहले 1000 पोस्टर छपवाए गए, इन पोस्टरों को लेकर पुलिस टीम सेंट्रल दिल्ली के अलावा नॉर्थ जिला, नॉर्थ ईस्ट जिला, शहादरा जिला ईस्ट जिले में गली मोहल्ले, घूमने लगी. इन इलाको के भिखारी, बेघर लोग,  किन्नरों, ई रिक्शा वाले, ऑटो वाले, फुटपाथ पर रहने वाले को ये पोस्टर दिखाए गए.


करीब 4500 लोगों से पूछताछ
करीब 4500 लोगों से पूछताछ की गई तब जाकर पुलिस के हाथ सुराग लगा उस राहुल का जिसने इस कत्ल की वारदात को अंजाम दिया था.


राहुल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रची कत्ल की साजिश
गिरफ्तारी के बाद राहुल ने खुलासा किया कि वो मृतका सोनी उर्फ सोनिया से मोहब्बत करता था. लेकिन अचानक उसको सोनी पर शक होने लगा कि किसी गैर मर्द के साथ उसके रिश्ते हैं. जिसके बाद राहुल उर्फ सलमान खान ने अपने दोस्त कालिया के साथ मिलकर सोनी के कत्ल का ख़ौफनाक प्लान बनाया.


11 मई को करना था सोनी का कत्ल, लेकिन प्लान हुआ फेल
13 मई को कत्ल से पहले राहुल ने सोनी को फिल्म दिखाई और अपने साथ लंच-डिनर कराया. उसके बाद राहुल और कालिया ने शराब पी और फिर बहाने से शांति वन के पार्क में घुमाने के बहाने ले जाकर सोनी की पत्थरों से कुचलकर  हत्या कर दी. जिससे लाश की पहचान न हो सके.


राहुल ने बताया कि सोनी ने अपने हाथ पर उसके और मेरे नाम के टैटू बनवाए थे. फ़िलहाल दोनों आरोपी तो पुलिस गिरफ्त में आ गए हैं. वही सोनी के डीएनए सैंपल जांच के लिए हैदराबाद की फॉरेंसिक लैब भेज दिए गए है.


 


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/assam-gold-smuggling-case-7-arrested-from-different-airports-1241288.html

No comments:

Post a Comment