Friday, 1 June 2018

बेकाबू पिकअप ने दर्जन भर लोगों को रौंदा,दो लोगों की मौके पर मौत


READ MORE

यूपी के कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पास बेकाबू पिकअप ने सड़क के किनारे खड़े एक दर्जन से अधिक लोगों को रौंद डाला.इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्‍य घायलों का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है.घायलों में पांच लोगों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है.वहीं लोगों को ठोकर मारने के बाद भाग रहे पिकअप चालक और खलासी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.पडरौना कोतवाली के रवींद्रनगर जिला मुख्यालय के पास लोग सड़क के किनारे खड़े थे.तभी गोरखपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे लगभग एक दर्जन लोगों को रौंद दिया. इस दौरान विनोद राय और बाबूलाल नामक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी,जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.


घटना के बाद इलाके  में अफरा -तफरी मच गयी.आनन-फानन में स्‍थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया. वहीं ठोकर मारने के बाद भाग रहे पिकअप चालक को स्थानीय लोगों ने घेरकर पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस को सुपुर्द कर दिया.


जिला मुख्यालय पर हुई इस दर्दनाक घटना के बाद प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया.डीएम और एसपी तुरंत जिला अस्पताल पहुंच गये.अधिकारियों ने जिला अस्पताल में बैठकर गंभीर रूप से घायल लोगों को गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजने की व्यवस्था करने के साथ ही जिला अस्पताल में लोगों का इलाज कराया.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रवींन्द्र नगर पुलिस चौकी के सिपाहियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए एनएच 28 बी जाम कर लिया लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए जाम खुलवा दिया.


Article source: https://gadgets.ndtv.com/hindi/mobiles/redmi-note-5-pro-pre-order-today-at-12pm-on-mi-com-5-mi-com-news-1836961

No comments:

Post a Comment