READ MORE
एक आर्मी मेजर की पत्नी की खून से लथपथ लाश शनिवार को दिल्ली कैंटोनमेंट के मेट्रो स्टेशन के पास मिली. पुलिस के मुताबिक, महिला सुबह 10 बजे फिजियोथिरेपी के लिए आर्मी हॉस्पिटल गई थी. दोपहर करीब 1 बजे उसका शव कैंट इलाके में मिला. महिला की शिनाख्त तब हो पाई जब शाम 4 बजे मेजर ने पुलिस स्टेशन में अपनी पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई.महिला जिस गाड़ी से अस्पताल गई थी वह मेजर को असाइन की गई थी. पुलिस ने जानकारी दी कि जब ड्राइवर महिला को वापस लेने के लिए अस्पताल गया तो उसे बताया गया कि महिला शनिवार को फिजियोथिरपी के सेशन के लिए नहीं आई. मामले की जांच में शामिल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि निजी कारणों से हत्या हो सकती है.
ये भी पढ़ें: #SerialKillers : हर कत्ल के लिए लेता था कुल्हाड़ी, हथौड़े या फावड़े जैसा नया हथियार
अधिकारियों ने News18 को बताया कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि पीड़ित और आरोपी दोनों एक दूसरे को जानते थे और शनिवार को साथ ही सफर कर रहे थे. पुलिस ने लूट और किसी तरह की यौन हिंसा के मकसद को खारिज कर दिया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी भी तरह के निशान नहीं है. महिला के गहने भी जस के तस हैं. पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक टीम को सभी सबूत इकट्ठा करने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है, उन्होंने कहा कि उन्होंने एक संदिग्ध की पहचान की है और गिरफ्तारी करने के बहुत करीब हैं.ये भी पढ़ें: मोबाइल फोन को लेकर हुए झगड़े में कर दी अपने ही दोस्त की हत्या
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/virat-kohli-khel-ratan-475803.html
No comments:
Post a Comment