Saturday, 23 June 2018

कानपुरवासियों को तीन जुलाई से मिलने जा रही है हवाई सेवा की सौगात


READ MORE

कानपुरवासियों को तीन जुलाई से मिलने जा रही है हवाई सेवा की सौगात. उद्योग नगरी कानपुर में लंबे समय से एयरपोर्ट की मांग होती रही है जिसके चलते लगभग 10 वर्ष पहले पूर्व सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल ने चकेरी स्थित अहिरवा एयरपोर्ट में पहली फ्लाइट चलाकर इसका उद्घाटन किया था.कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा, मगर मगर कुछ दिनों बाद फ्लाइट का चलना बंद हो गया. सरकार बदली और सांसद भी बदल गए. एक बार फिर से मुरली मनोहर जोशी ने हवाई सेवा की शुरुआत कराई. इस बार भी कुछ महीने ही यह सेवा चल पाई और एयरपोर्ट के रनवे को मरम्मत करने के नाम पर हवाई सेवा को रोक दिया गया.


अब तीन जुलाई से शहर से दिल्ली और कई शहरों और देश-विदेश की कनेक्टिंग फ्लाईट की शुरुआत होने जा रही है. जो शेड्यूल स्पाईजेट कम्पनी ने तय किया है उसके अनुसार समय कम लगेगा लेकिन इंतजार उससे कहीं ज्यादा करना पड़ेगा.


ये भी पढ़ें – कानपुर देहात: छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने खुद को लगाई आग, मौत


यदि यात्री के पास ढेर सारा समय है तभी उसे कनेक्टिंग फ्लाईट मिल पाएगी यानी जितना समय उसे दिल्ली पहुंचने में लगेगा उससे 10 घंटे से ज्यादा का समय उसे दिल्ली से दूसरे शहर में जाने में लगेगा. यहां के व्यापारी का कहना है कि पिछला अनुभव ठीक नहीं रहा है. सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे हवाई सेवा निरन्तर चल सके.


दरअसल कानपुर में हवाई सेवा को लेकर जमकर राजनीति हुई है. भाजपा वाले कांग्रेस पर और कांग्रेस वाले भाजपा पर आरोप लगाते रहे हैं. यही वजह है कि एक बार फिर से इसे चुनावी तोहफा माना जा रहा है क्योंकि फ्लाइट का शेड्यूल देख कर सभी को हैरानी हो रही है.


ये भी पढ़ें – 


VIDEO : कानपुर में अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे सो रहे 6 लोगों को कुचला, घायल


तीन जुलाई को मुरली मनोहर जोशी और उड्डयन मंत्री हवाई सेवा का उद्घाटन करेंगे. ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले मालिकों का कहना है कि इस बार कानपुर-दिल्ली हवाई सेवा को लेकर न तो व्यापारियों का रिस्पॉन्स आ रहा है और ना ही उद्यमी कोई टिकट बुक करा रहे हैं क्योंकि उनको विश्वास नहीं हो रहा है कि यह व्यवस्था सुचारु रुप से चल सकेगी.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/LpoBKxEH3pM/story01.htm

No comments:

Post a Comment