READ MORE
भारतीय जनता पार्टी ने इमरजेंसी की बरसी पर एक वीडियो ट्वीट किया है. इस वीडियो में आपातकाल की घटनाओं का जिक्र है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के भाषण भी हैं. 2 मिनट 20 सेकेंड के वीडियो की शुरुआत में कहा गया है, ‘ कांग्रेस ने भारत के इतिहास में काला अध्याय शुरू कर दिया है.’ इस वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, ‘ हिन्दुस्तान के इतिहास में 25 जून कोई भूल नहीं सकता. सत्ता सुख की खातिर देश को आपातकाल के बंधनों में बांधकर के जेल खाना बना दिया गया था.’वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘ एक ही साल में लगभग 1 करोड़ लोगों की नसबंदी कर दी गई. चाहे वो आकाशवाणी हो, चाहे स्वतंत्र अखबार कांग्रेस का भोंपू बन कर रह गए. एक ही आवाज सुनाई देती थी, इंदिरा गांधी और संजय गांधी.’
ये भी पढ़ें: संविधान को कुचलने वाले आज लोगों को दिखा रहे हैं मोदी का डर – पीएम
‘अनुशासन के नाम पर अनुशासन का खून
भंग कर दिया संघ को कैसा चढ़ा जुनून
कैसा चढ़ा जुनून, मातृ-पूजा प्रतिबंधित
कुटिल कर रहे केशव-कुल की कीर्ति कलंकित
कह कैदी कविराय, तोड़ कानूनी कारा
गूंजेगा भारत माता की जय का नारा.’
ये भी पढ़ें: आपातकाल की बरसी पर अरुण जेटली ने की इंदिरा गांधी और हिटलर की तुलना
Emergency: Congress unleashed a dim section in India’s history. #CongressKilledDemocracy pic.twitter.com/wK1h7pJMbu
— BJP (@BJP4India) June 26, 2018
भारत रत्न माननीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा आपातकाल के विरोध में लिखी कविता। #CongressKilledDemocracy pic.twitter.com/0gi9XdxLyp
— BJP (@BJP4India) June 26, 2018
उन्होंने कहा, देश के संविधान की रक्षा की बात करने वाले लोगों ने आपातकाल के दौरान विपक्ष के बड़े नेताओं को कैद में डालकर ‘‘ एक परिवार ’’ की खातिर देश को जेल में तब्दील कर दिया. पीएम ने कहा कि आपातकाल के 43 साल पूरे होने के मौके पर ‘काला दिवस’ का आयोजन संविधान पर हमला करने के अपराध के लिए कांग्रेस की आलोचना करने भर के लिए नहीं बल्कि इसके जोखिम के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए है.
ये भी पढ़ें: आपातकाल की सुबह घबराए हुए थे इंदिरा सरकार के मंत्री
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/VBEimRUkvt4/story01.htm
No comments:
Post a Comment