READ MORE
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में 35 मीटर लंबा एक पुल बनाया है. यह दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र सियाचिन के आधार शिविर तक वाहनों की आवाजाही को आसान बनाएगा. पुल का उदघाटन बीआरओ महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने किया. उन्होंने इसे लेह-लद्दाख क्षेत्र के सुरक्षा बलों और नागरिकों के लिए खोले जाने की घोषणा की. वह लद्दाख सेक्टर के हफ्ते भर के दौरे पर हैं.बीआरओ के प्रवक्ता ने बताया, ‘बीआरओ ने हिमांक परियोजना के तहत 35 मीटर लंबा चामेसान पुल बना कर लेह में एक बड़ा यात्रा अवरोध हटा दिया है. यह पुल सियाचिन ग्लेशियर के आधार तक पहुंचना आसान बनाएगा.’ उन्होंने बताया कि हिमांक परियोजना ने खालसर-ससोमा मार्ग पर पुल बनाने का काम सफलतापूर्वक पूरा किया. यह नुब्रा घाटी को सियाचिन ग्लेशियर से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण बिंदु है.
प्रवक्ता ने कहा कि मौजूदा अस्थायी बेली पुल खालसर-सासोमा सड़क पर सीमित संपर्क मुहैया करता था. बीआरओ के इंजीनियरों और कर्मियों ने यह नया पुल बनाया है. खालसर-सासोमा सड़क पर बनने वाले सात पुलों में यह प्रथम है. इसने स्थायीय ग्रामीणों और सैन्य कर्मियों के लिए ट्रैफिक आवागमन बेहतर कर बड़ी राहत प्रदान की है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/-WXMQZIXDvg/story01.htm
No comments:
Post a Comment