READ MORE
नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) ने दिल्ली में पेड़ों की कटाई न रुकने पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि दिल्ली में हमने अपने कॉन्ट्रैक्टर्स को आदेश दिया है कि पेड़ों की कटान न की जाए. अगर कोई पेड़ काटता हुआ पाया जाता है तो सारी जिम्मेदारी उसकी होगी. एनबीसीसी के सीएमडी ए के मित्तल ने इस बात की जानकारी दी. दिल्ली के नेताजी नगर में पेड़ों की कटाई की शिकायत मिली थी जिसके बाद पुलिस ने एक सुपरवाइजर को अपनी कस्टडी में भी लिया था.बता दें पर्यावरणविद विमलेंदु झा ने नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) पर आरोप लगाया था कि दिल्ली में पेड़ों की कटाई जारी है. उनका कहना था कि दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा 4 जुलाई तक पेड़ों की कटान पर रोक लगाए जाने के बावजूद पेड़ों की कटाई नहीं रुकी है.
इस संबंध में दिल्ली के नेताजी नगर में कटाई होने पर कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पीसीआर और पुलिस से पेड़ काटे जाने की शिकायत की जिसके बाद एक सुपरवाइजर को पुलिस ने कस्टडी में लिया है. पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने एनबीसीसी पर कोर्ट की अवमानना का केस भी दर्ज कराया है. नेताजी नगर में पेड़ों की कटाई एनबीसीसी के संरक्षण में हो रही है. बता दें दिल्ली में पेड़ काटने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. एक याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 4 जुलाई तक पेड़ न काटने के आदेश्ा दिए हैं.
इससे पहले दिल्ली में पेड़ों के कटान को लेकर नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) के सीएमडी अनूप कुमार मित्तल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से कहा था कि टीवी में जिस तरह से पेड़ों का कटना दिखाया जा रहा है वह हकीकत नहीं है. हम पेड़ों को अपने बच्चों की तरह ट्रीट करते हैं. हम जल्द ही काटे गए पेड़ों की जगह नए पेड़ लगाएंगे. साउथ दिल्ली में 16,500 पेड़ नहीं काटे जा रहे हैं.उन्होंने पेड़ों की कटाई पर सफाई भी दी थी कि दिल्ली में सात कॉलोनियों की मरम्मत की जानी है. सत्तर हजार कार पार्किंग का निर्माण करना है. इन सब के निर्माण में 500 एकड़ जमीन लगने वाली है. इस प्रोजेक्ट में कई पेड़ों को बचाया भी गया है.
यह भी पढ़ें-
पर्यावरणविद का आरोप, कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं रुकी पेड़ों की कटान
NBCC का बयान, साउथ दिल्ली में नहीं काटे जा रहे 16,500 पेड़
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/esha-gupta-shares-her-diamond-ring-picture-468391.html
No comments:
Post a Comment