Sunday, 24 June 2018

VHP के मुकाबले प्रवीण तोगड़‍िया लाए अब 'अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद'


READ MORE

विश्‍व हिन्‍दू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़‍िया ने अपने नए संगठन के नाम का एलान किया है. तोगड़‍िया ने अपने नए संगठन का नाम अंतरराष्‍ट्रीय हिन्‍दू परिषद रखा है. नाम का एलान करते हुए उन्‍होंने कहा कि नई टीम बनी है वह अपना काम करेगी. टीम बदली है लेकिन तेवर नहीं बदले हैं. नए संगठन के बाद प्रवीण तोगड़‍िया 26 जून को अयोध्‍या भी जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे.बता दें कि विश्‍व हिन्‍दू परिषद से बाहर होने के बाद प्रवीण तोगड़‍िया ने वीएचपी छोड़कर नया संगठन बनाने की बात कही थी.  विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) में अपने खासमखास राघव रेड्डी के हारने के बाद गुस्साए प्रवीण तोगड़िया मंगलवार 17 अप्रैल से अहमदाबाद में अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठे थे.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/9bGHIj0DQ8Y/story01.htm

No comments:

Post a Comment