READ MORE
बिहार के शेखपुरा जिले में एक लड़की ने अपने पिता पर ही कई बार रेप करने का आरोप लगाया है. 17 साल की लड़की का कहना है कि उसके पिता कई साल से उसका यौन शोषण कर रहे हैं. लड़की का ये भी कहना है उसके पिता ने कई बार तो उसका सोते समय भी रेप किया. पीड़िता के पिता के खिलाफ POCSO ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.पीड़ित लड़की बिहार के शेखपुरा जिले की रहने वाली है. वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में माइग्रेन का इलाज करने आई थी. इलाज के दौरान उसने डॉक्टर को आपबीती सुनाई. पीड़ित लड़की ने डॉक्टर को बताया कि उसके पिता ने अपने मोबाइल पर सोते वक्त उसकी अश्लील वीडियो बना रखी है.
डॉक्टर ने पुलिस को पूरी बात बताई, जिसके बाद मामला सामने आया. पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
खबर के मुताबिक, लड़की को काफी दिनों से माइग्रेन की शिकायत थी. रह-रहकर उसके सिर में दर्द होता था. जिसके बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. डॉक्टर का कहना है कि लगातार यौन शोषण होने से पीड़ित मानसिक तौर पर कमजोर हो जाता है और इसका उसकी बौद्धिक क्षमता पर भी असर पड़ता है.एक स्टडी के मुताबिक, बचपन में यौन शोषण की घटना व्यक्ति को गहरे तनाव से ग्रस्त कर सकती है. वहीं राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के 2016 के आंकड़े बताते हैं कि आर्थिक रूप से कमजोर तबके में रेप के सिर्फ 61 फीसदी मामलों की शिकायत होती है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/NEWh2MukoJY/story01.htm
No comments:
Post a Comment