Friday, 1 December 2017

बिग बॉस, फुल एपिसोड 1 दिसंबरः शिल्पा आई अर्शी के निशाने पर, नए कप्तान के लिए जमकर नाचे घरवाले


READ MORE

बिग बाॅस के घर में अब आखिरी हफ़्तों की टेंशन घरवालों के चेहरे पर दिखने लगी है. हिना जहां शिल्पा और बंदगी से पूरी तरह से रूठ चुकी हैं वहीं आकाश और अर्शी भी शिल्पा शिंदे को एक काॅर्नर में लाने की कोशिश कर रहे हैं.अर्शी और आकाश ने हितेन को भी शिल्पा के खिलाफ करने की कोशिश की और कहा कि शिल्पा ने हितेन को एक गुमनाम एक्टर कहा है. शिल्पा और अर्शी के बीच में इस बात पर तकरार है कि शिल्पा ने ‘माँ’ बनने के बाद भी अर्शी को एक किनारे किया. अर्शी ने अपनी असल माँ को याद करते हुए शिल्पा को ढोंगी और कैमरा फुटेज के लिए भूखी कहा.


इस सबके बीच घर में नए कप्तान के चुनाव के लिए एक नया टास्क घरवालों को दिया गया जिसमें कप्तानी की दावेदारी के लिए प्रियांक और विकास आमने सामने आ चुके हैं. इस टास्क में विकास और प्रियांक डीजे बने हैं और घरवालों को उनके समर्थन में वोट देने के लिए उनके डीजे के सामने लगे फ्लोर पर नाचना है.


जिस डीजे के फ़्लोर पर ज़्यादा लोग वही बनेगा घर का अगला कप्तान. इस टास्क को जीतने के लिए दुश्मन से दोस्त बन चुके प्रियांक और विकास के बीच राजनीति शुरू हो गई है और विकास और प्रियांक अपने हिस्से में वोट देने के लिए घरवालों को उकसा रहे हैंप्रियांक ने पुनीश को नाॅमिनेशन से बचाने का वादा किया है ताकि वो अपना वोट प्रियांक को दे. जहां विकास के लिए अर्शी, शिल्पा, बंदगी वहीं प्रियांक के लिए लव, हिना, आकाश ने डीजे पर डाँस किया. लेकिन आखिरी वोट के तौर पर पुनीश ने विकास के लिए डाँस किया और पूरा गेम पलट दिया क्योंकि पुनीश ने प्रियांक को वादा किया था पर अंत में विकास को वोट कर दिया.


आकाश और अर्शी लगातार शिल्पा को टीज़ कर रहे हैं लेकिन शिल्पा इस मामले में कमज़ोर नहीं हैं क्योंकि शिल्पा के साथ पुनीश, बंदगी, विकास और हितेन हैं. हिना के दो सबसे अच्छे दोस्त लव और प्रियांक भी अब हिना के पीठ पीछे बात करने लगे हैं.


अब वीकेंड के वार में सलमान बताएंगे कि इस हफ़्ते कौन घर से बाहर होगा. इस हफ़्ते घर से बाहर होने के लिए पुनीश, बंदगी और लव नाॅमिनेटेड हैं और ऐसा माना जा रहा है कि घर में मौजूद आखिरी पड़ोसी लव अब बाहर आ जाएंगे. कल वीकेंड का वार में टाइगर जिंदा है का प्रमोशन करने के लिए सलमान के साथ कटरीना कैफ़ भी आएंगी

No comments:

Post a Comment