READ MORE
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गुड़गांव में फोर्टिस अस्पताल द्वारा डेंगू से पीड़ित सात वर्षीय लड़की के इलाज के लिए परिवार को 15 लाख रुपये का बिल थमाने के मामले में हरियाणा सरकार से रिपोर्ट मांगी है. बच्ची की बाद में मौत हो गई थी.हरियाणा और पंजाब में डेंगू के व्यापक प्रसार पर मामले की सुनवाई के दौरान यह निर्देश आया. अदालत ने खुद ही मामले का संज्ञान लिया है.
सुनवाई कल शुरू होने पर न्यायमूर्ति अजय कुमार मित्तल और न्यायमूर्ति अमित रावल की पीठ ने मामले में सरकार से जांच तेज करने को कहा.
एमिक्स क्यूरी (अदालत की मदद करने वाले) अनुपम गुप्ता द्वारा मामला उठाने के बाद यह निर्देश आया. उन्होंने कहा कि एक पखवाड़े के उपचार के लिए 15 लाख रुपये का बिल दिया गया.क्या था मामला
दिल्ली में द्वारका में रहने वाले जयंत सिंह की सात वर्षीय बेटी का 27 अगस्त से तेज बुखार था. दूसरे दिन, उन्होंने रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती कराया. दो दिन बाद यहां से उसे गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल के लिए रैफर कर दिया. फोर्टिस अस्पताल में बच्ची को दस दिन तक वेंटिलेटर पर रखा. 14 सितंबर को बच्ची की मौत हो गई.
Article source: https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/lucknow/cabinet-ministers-have-five-peons-for-official-works-1173083.html
No comments:
Post a Comment