Friday, 1 December 2017

ओखी चक्रवात से अब तक 16 की मौत, नेवी-कोस्ट गार्ड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


READ MORE

ओखी चक्रवात के चलते केरल और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी बारिश जारी है. यहां अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और आम जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है. नेवी और कोस्ट गार्ड ने अब तक 218 लोगों को बचाया है.तेज हवाओं और लगातार बारिश की वजह से चेन्नई में हालात और बिगड़ने की आशंका है. इसके मद्देनजर चेन्नई के स्कूल बंद रखे गए हैं. केरल और तमिलनाडु के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है.


स्काईमेट वेदर के मुताबिक लक्ष्यद्वीप में ओखी चक्रवात की तीव्रता बढ़ेगी जिसके चलते अत्यधिक बारिश हो सकती है.




सेंट्रल वॉटर कमिशन ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के चलते तमिलनाडु और केरल की नदियों में पानी का स्तर बढ़ सकता है. कमिशन द्वारा जारी एक एडवाइजरी के मुताबिक, केरल के तिरुअनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, इदुक्की, कोट्टायम, अलप्पुझा और एर्नाकुलम क्षेत्रों में बहने वाली नदियों का जलस्तर अगले 24 घंटों में बढ़ सकता है. वहीं तमिलनाडु के कन्याकुमारी में बहने वाली नदियों के आसपास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी रहेगी.


बचाव कार्य जारी
वेस्‍टर्न कमांड के कोस्‍ट गार्ड के आईजी एन आर नौटियाल के मुताबिक 12 यूनिट बचाव काम में लगी हुई है. इसमें एक हजार कोस्‍ट गार्ड के अलावा जहाज और हवाई जहाज भी लगाए गए हैं. समुद्र काफी खतरनाक है और मौसम भी खराब होने के कारण लोगों तक पहुंचने में दिक्‍कत आ रही है.


Article source: https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/lucknow/cabinet-ministers-have-five-peons-for-official-works-1173083.html

No comments:

Post a Comment