READ MORE
साल में कुछ तारीखें ऐसी होती है जिन्हें अभिनेता और निर्देशक दोनों ही अपने लिए शुभ मानते है और ऐसी ही एक तारीख है 26 जनवरी.अक्षय कुमार और नीरज पांडे की इस उम्दा जोड़ी ने स्पेशल 26, बेबी, नाम शबाना जैसी बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया है, लेकिन इस बार ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएगी.
26 जनवरी 2018 में बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों की फिल्में आमने-सामने होंगी. एक फ़िल्म है अभिनेता अक्षय कुमार की ‘पैडमैन’ और दूसरी है निर्देशक नीरज पांडे की ‘अय्यारी’. अक्सर एक साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाली यह जोड़ी इस बार एक दूसरे के खिलाफ खड़े हुए नज़र आएगी.
यूं तो दोनों फिल्में एक-दूसरे से काफी अलग हैं, लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार स्पेशल 26 किसकी होगी, अभिनेता की या निर्देशक की?पिछले कुछ समय से अक्षय और नीरज एक साथ फिल्में बना रहे हैं. अक्षय ने नीरज पांडे के साथ स्पेशल 26, बेबी, हॉलिडे, रुस्तम, टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी बेहतरीन और बेमिसाल फिल्में की है. जब भी यह जोड़ी साथ में आई है, बॉक्स ऑफिस पर कमाल का असर हुआ है.
अक्षय के अलावा भी नीरज पांडे ने एम एस, धोनी: एन अनटोल्ड स्टोरी जैसी सक्सेसफुल फिल्म दी हैं और उसी सक्सेस के बाद नीरज फिर एक बार ‘अय्यारी’ के साथ निर्देशन करते हुए नजर आएंगे. अक्षय और नीरज इस बार अलग-अलग कंटेंट की फिल्में लेकर आ रहे हैं.
अब देखऩे वाली बात होगी कि ऑडियंस किसकी फिल्म को ज्यादा पसंद करती हैं!
ये भी पढ़ें
तीन साल पुराने वीडियो पर अब जागीं नीतू चंद्रा, जाकिर खान पर निकाला गुस्सा
Article source: https://hindi.news18.com/videos/after-padmavati-row-ranveer-singhs-face-media-1174170.html
No comments:
Post a Comment