READ MORE
नीतू चंद्रा को अगर आप भूल चुके हैं, तो उन्होंने खुद याद करने का एक मौका दे दिया है. नीतू ने कॉमेडियन जाकिर खान पर अपना गुस्सा निकालते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने बिहार के लोगों पर तीन साल पहले किए गए उनके कमेंट पर निशाना साधा है.ट्वीट में नीतू का कहना है कि जो बात आपने बिहार के लोगों के लिए कही है, वो अगर महाराष्ट्र या किसी साउथ इंडियन के लिए कही होती, तो आपको मालूम चलता.
नीतू यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने एक और ट्वीट कर जाकिर पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को बदसूरत बताकर मेरे राज्य का मजाक उड़ाने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई. हम बिहारी आमतौर पर बेवकूफों और बदसूरत लोगों के सामने चुप रहते हैं.
How dare u make fun of my state calling d people of my #Bihar ugly n of course as usual we #Biharis keep quite on stupid n literally ugly man in n out @Zakirism #press @NitishKumar @SushilModi #Padmavati issue is not an insult 2 us but HE IS !! CHECK DS https://t.co/wL8Vc1NYQa
— Neetu N Chandra (@Neetu_Chandra) December 1, 2017
Don’t call him an #artist , #artists r sensitive people , looks like he tires to sell every thing possible. Calling himself a #Muslim N I am not a #terrorist Does it means every other #muslim is one but not him? How can he even say that too ? Really ? https://t.co/wL8Vc1NYQa https://t.co/FwtcbFvcF2
— Neetu N Chandra (@Neetu_Chandra) December 1, 2017
इसके बाद नीतू ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और उनके साथ ट्वीटर यूजर्स भी इस बहस में कूद पड़े हैं.
D top film makers #Shatrughansinha @ManMundra #Imtiazali @prakashjha27 @nitinchandra25 #sandeepsingh n more r 4m #Bihar ! WE R PROUD OF them.U r an uneducated illiterate man, Shame on U n ur up bringing!Ur parents should be ashamed dt u has no aesthetics! https://t.co/wL8Vc1NYQa
— Neetu N Chandra (@Neetu_Chandra) December 1, 2017
Yes I will say n this will happen.I am the one to get the first #Nationalaward for #Bihar last year and I did fight when there was violence. My dear friend.. I am an #International player too 4m #Bihar #Taekwondo So you come to my house n abuse ? I had not heard him before.. https://t.co/tXRbyHlFoT
— Neetu N Chandra (@Neetu_Chandra) December 1, 2017
वैसे जिस मुद्दे पर नीतू अब ट्वीट कर रही हैं, वो साल 2014 का है. स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने सालों पहले एक कार्यक्रम में एक परफॉर्मेंस दी थी, इसमें बिहारी लोगों का जिक्र था.
वैसे जाकिर इस मामले में पहले ही सफाई दे चुके हैं. इसके बाद जाकिर की ऐसी कोई परफॉर्मेंस नहीं आई, जिसमें ऐसा कोई जिक्र हो. वो ये भी कह चुके हैं कि वो इस मुद्दे की संवेदनशीलता समझते हैं.
जहां तक नीतू की बात है, तो हो सकता है कि सालों बाद नीतू चर्चा में आने के लिए उस वीडियो को मुददा बना रही हों.
मामला चाहे जो भी हो, देखना होगा कि कंट्रोवर्सी से चर्चा पाने के इस दौर में नीतू इस मुद्दे को लेकर कहां तक पहुंचती हैं.
ये भी पढ़ें
मैं खुद को बोल्ड नहीं ईमानदार मानती हूं : ऋचा चड्ढा
Article source: https://hindi.news18.com/videos/after-padmavati-row-ranveer-singhs-face-media-1174170.html
No comments:
Post a Comment