READ MORE
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने पार्टी में दरकिनार किए गए नेता टीटीवी दिनाकरन के 44 समर्थकों को पार्टी से निकाल दिया. हाल में हुए राधा कृष्णन नगर विधानसभा उपचुनाव में दिनाकरन ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीतकर पार्टी को अपनी ताकत दिखाई है.पार्टी ने दो और नेताओं को भी उनके पद से बर्खास्त कर दिया.
एआईएडीएमके के समन्वयक और उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम और संयुक्त समन्वयक एवं मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी ने इस फैसले का ऐलान किया. पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा कि इन सदस्यों की सदस्यता पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आधार पर खत्म की गई.
सत्तारूढ़ पार्टी ने पिछले दिनों छह जिला सचिवों व अन्य को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था.गौरतलब है कि पार्टी ने यह कदम राधा कृष्णन नगर में हुए उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार को दिनाकरन द्वारा हराए जाने के बाद उठाया है. राधा कृष्णन नगर तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की सीट थी जो पिछले साल उनके निधन के बाद खाली हो गई थी. दिनाकरण की जीत ई पलानीसामी और ओ पनीरसेल्वम के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है. दिनाकरण को 89,013 वोट मिले हैं, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एआईएडीएमके के ई मधुसूदनन को 48,306 वोट मिले
Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/indian-national-congress-news-slogan-against-narendra-modi-government-1016142.html
No comments:
Post a Comment