READ MORE
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार रात अपनी पहली कैबिनेट बैठक की और मंत्रियों को विभाग आवंटित किए. रूपाणी ने सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, बंदरगाह एवं खदान सहित कई अन्य विभाग अपने पास रखे हैं. वह शहरी विकास, पेट्रोलियम, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और सूचना एवं प्रसारण विभागों की भी जिम्मेदारी संभालेंगे.
उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को सड़क एवं निर्माण, स्वास्थ्य, मेडिकल शिक्षा, नर्मदा, कल्पसार एवं कैपिटल परियोजना जैसे विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
वित्त विभाग सौरभ पटेल को दिया गया है. वह ऊर्जा विभाग भी संभालेंगे. वरिष्ठ मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा शिक्षा, विधि एवं न्याय और संसदीय एवं विधायी मामलों के विभाग संभालेंगे. पहली बार मंत्री बने आर सी फालदू को कृषि मत्स्य-पालन, पशुपालन एवं परिवहन विभाग दिए गए हैं.
कौशिक पटेल को राजस्व विभाग दिया गया है जबकि गणपत वसावा को आदिवासी विकास, वन एवं पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई है.
<
p class=”fulstorytext”>गौरतलब है कि विजय रूपाणी मंगलवार को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने. वहीं, नितिन पटेल दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बने. बता दें कि 182 सीटों वाले विधानसभा में इस बार बीजेपी को 99 सीट मिली. वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 80 सीटें मिलीं. हालांकि, बाद में एक निर्दलीय विधायक बीजेपी में शामिल हो गए और बीजेपी के सीटों की संख्या 100 पहुंच गई. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के इस शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे.
Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/indian-national-congress-news-slogan-against-narendra-modi-government-1016142.html
No comments:
Post a Comment