Saturday, 2 December 2017

महिला ने कपड़ों पर बुने डाले संस्कृत और अंग्रेज़ी में श्रीमद‌् भागवत गीता के 500 श्लोक


READ MORE

असम की एक बुनकर महिला को अनोखा शौक है. वह अपने बुने हुए कपड़ों पर श्लोक उकेरे रही है.हेमप्रभा नामक एक महिला बुनकर कपड़े में श्रीमद‌् भागवत गीता के श्लोक संस्कृत और अंग्रेज़ी भाषा में लिख नहीं बल्कि बुन रही हैं.


डिब्रूगढ़ की रहने वाली हेमप्रभा भाषा की दीवार तोड़ते हुए कपड़े पर अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में श्रीमद‌् भागवत गीता बुन रहीं हैं. हेमप्रभा ने कपड़े पर संस्‍कृत में श्रीमद‌् भागवत गीता के 500 श्लोक और अंग्रेजी में एक अध्याय को बुना है. हेमप्रभा ने पिछले वर्ष दिसंबर में यह काम शुरू किया था जो अब तक जारी है.उनके इस अनोखे कार्य को पूरे राज्य में सराहा गया है.उनकी सरकार से मांग है कि उनके काम को संरक्षित करने के लिए संग्रहालय बनाया जाए.


इससे पहले हेमप्रभा पूरे 9 माह में शंकरदेव गुनामाला के छ: पद को 17 इंच चौड़े ओर 80 फीट लंबे मुगा सिल्‍क कपड़े पर बुना चुकी हैं.


उन्‍होंने बताया, ‘नौ माह की कड़ी मेहनत के बाद मैंने कपड़े पर गुनामाला को बुना. मेरे इस काम को पूरे राज्‍य में सराहना मिली. अब मैं संस्‍कृत व अंग्रेजी में भगवद्गीता उकेर रही हूं.‘


 


Article source: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/allahabad-city-15687064.html

No comments:

Post a Comment