Friday, 1 December 2017

पायलट नहीं मिले तो 7 घंटे लेट हुई फ्लाइट, रातभर परेशान होते रहे 250 यात्री


READ MORE

मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशल एयरपोर्ट पर पायलट उपलब्ध नहीं होने की वजह से एअर इंडिया के विमान को उड़ान भरने में सात घंटे की देरी हुई. इस विमान से करीब 250 यात्री सफर करने वाले थे, सभी रातभर परेशान होते रहे. यात्रियों ने विमान के बोर्डिंग एरिया में हंगामा भी किया.एअर इंडिया के इस विमान को देर रात 1ः35 बजे मुंबई से अहमदाबाद के लिए  उड़ान भरनी थी. लेकिन करीब 7 घंटे की देरी के बाद इस विमान ने शनिवार सुबह 8ः20 बजे उड़ान भरी.


यात्रियों का आरोप है कि उन्हें रातभर बोर्डिंग एरिया में ही रखा गया. नहीं उन्हें रुकने के लिए कोई जगह दी गई और न ही खाना उपलब्ध कराया गया.




एयरपोर्ट से जुड़े सूत्र ने कहा, ‘‘पहले विमान को उड़ान भरने में एक घंटे की देरी हुई. फिर पायलट उपलब्ध न होने के कारण विमान को और देरी हुई. जब वह सुबह तक उड़ान नहीं भर सका तो गुस्साए यात्रियों ने बोर्डिंग क्षेत्र में हंगामा किया. कर्मचारियों को अन्य विमानों का संचालन करने से रोकने की कोशिश की.’’ सूत्र ने बताया कि यात्रियों को बोर्डिंग क्षेत्र में ही रात गुजारनी पड़ी.


नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) पायलटों और केबिन क्रू के ड्यूटी के घंटों का नियमन करता है उन्हें उड़ान के निर्धारित घंटों के अलावा विमान का संचालन करने से रोक दिया जाता है.


(इनपुट भाषा से)


Article source: https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/lucknow/cabinet-ministers-have-five-peons-for-official-works-1173083.html

No comments:

Post a Comment