Friday, 1 December 2017

भारतीय नौसेना होगी और मजबूत, इसी महीने बेड़े में शामिल होगी कलवरी पनडुब्बी


READ MORE

पोत निर्माता ‘मझगांव डॉक लिमिटेड’ द्वारा भारतीय नौसेना को सौंपी गई स्कॉर्पीन श्रेणी की छह पनडुब्बियों में से एक कलवरी इस महीने बेड़े में शामिल होगी. पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफीसर कमांडिंग वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने कहा कि कलवरी के विस्तृत समुद्री परीक्षण के बाद इसी महीने बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है.उन्होंने कहा कि कलवरी के करीब 120 दिन विस्तृत समुद्री अभ्यास और विभिन्न उपकरणों के लिए परीक्षण हुए हैं. उन्होंने बताया कि स्कॉर्पीन श्रेणी की ये पहली पनडुब्बी है, जिसका निर्माण भारत में हुआ है. यह एक डीजल-इलेक्ट्रिक अटैक वाली पनडुब्बी है.


ये हैं कलवरी की खूबियां
पिछली डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों की तुलना में कलवरी समंदर के अंदर बेहतर छिपने वाली प्रौद्योगिकी से लैस है. जिसकी बदौलत ये दुश्मनों को आसानी से गच्चा दे सकती है. कलवरी अपने दुश्मनों पर सटीक निर्देशित हथियारों के माध्यम से बड़े पैमाने पर हमले भी कर सकती हैं. इस पनडुब्बी के माध्यम से पानी की सतह पर या नीचे की सतह से एंटी शिप मिसाइल लॉन्च की जा सकती. कलवारी को विशेष इस्पात से बनाया  गया है. जिससे ये उच्च तीव्रता के हाइड्रोस्टाटिक बल का सामना कर सकती है और महासागरों में गहराई से गोता लगा सकती है. (भाषा इनपुट के साथ)


Article source: http://www.jagran.com/news/national-heavy-rainfall-and-flood-in-banaskantha-more-than-hundred-people-die-16436456.html

No comments:

Post a Comment